UPPCLका बडा फैसला,जून से उपभोक्ताओं पर बढेंगा बिजली बिल का बोझ

UP electricity bill: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बाद अब यूपी वालों को बिजली बिल का झटका लगा है. उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने 10 परसेंट ईंधन अधिभार शुल्क बढ़ा दिया है. यह अब तक की सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है. इस बढ़ोत्तरी के बाद उपभोक्ताओं को जून माह से लगेगा। झटका बताया जा रहा है कि मार्च माह के 10% ईंधन अधिभार शुल्क की जून में वसूली किया जाएगा इस बढ़ोत्तरी के बाद प्रति 100 रूपए के बिल पर देने उपभोक्ताओं को 10 रुपए अतिरिक्त देना होगा।. बताया यह भी जा रहा है कि UPPCL आगामी माह में भी ईंधन अधिभार शुल्क बढ़ा सकता है. उधर विधुत उपभोक्ता परिषद ने बिजली बिल में बढ़ोत्तरी का विरोध किया हैं. UP विधुत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि UPPCL पर उपभोक्ताओं का करोड़ों रुपए बकाया है.बिना उपभोक्ताओं के पैसे अदा किये बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी कैसे हो सकती है? उन्होंने कहा कि UP राज्य विधुत उपभोक्ता परिषद नियमाक आयोग में इसका विरोध करेगें


बिल में जुड़ेगी फ्यूल सरचार्ज की राशि

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से ईंधन अधिभार ( Fuel Surcharge ) बढ़ाए जाने से उपभोक्ता को जून के बिजली बिल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देनी होगी। इसका मतलब है कि यदि आपका बिजली का बिल 1000 रुपये का आता है, तो जून में इतनी ही बिजली खपत करने पर आपको बिल में 1100 रुपये चुकाने होंगे। यह अतिरिक्त शुल्क जून महीने के बिल में जुड़कर आएगा

बिजली की दरों में नहीं हुई है कोई बढ़ोतरी

गौरतलब है कि ये शुल्क हर महीने के बिल में जुड़कर आता है। इस बार यह 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा। UPPCL की तरफ से बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि, पहले ये 1 से 2 प्रतिशत रहता था, जिसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है।

भीषण गर्मी में पहले से बढ़ी हुई है बिजली की खपत

UPPCL के इस निर्णय का प्रभाव सबसे ज्यादा घरेलू, व्यावसायिक और छोटे एवं कुटीर उद्योगों के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। विशेष तौर पर ऐसे वक्त में जब भयानक गर्मी की वजह से बिजली की खपत पहले से बढ़ी हुई है। एसी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के ज्यादा इस्तेमाल के चलते लोगों के बिजली बिल पहले ही बढ़े हुए हैं। इस बीच, ईंधन अधिभार शुल्क में 10 फीसदी का इजाफा बिजली उपभोक्ताओं के मंथली बजट पर दबाव डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *