मुंबई पुलिस ने आमिर खान के भांजे इमरान को भेजा नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का दिया निर्देश

Mumbai: मशहूर अभिनेता आमिर खान के भांजे और ‘जाने तू या जाने ना’ ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ सहित कई  फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता इमरान खान मुसीबत में फंस गए हैं। प्रोटेस्ट के बाद अब अभिनेता को मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने के आदेश मिले हैं।

इमरान खान को क्यों मिला नोटिस

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस (LIN) जारी किया है। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इस विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था।

नोटिस के अनुसार, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया है, जिसके कारण मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें ये नोटिस भेजा गया है।

कहां की है इमरान के पास नागरिकता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि वह भारतीय नागरिक नहीं हैं, उनके पास अमेरिका (US) की सिटिजनशिप है। ऐसे में उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हो रहे प्रोस्टेट में हिस्सा लेकर अधिनियम का उल्लंघन किया है।

इमरान के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार, यह शिकायत FFRO (Foreigners Regional Registration Office) को भी भेजी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान के पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है, जिसका मतलब है कि विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों को देश में रहने का आजीवन वीजा मिलता है, लेकिन न तो वह वोट कर सकते हैं और न ही चुनाव में खड़े हो सकते हैं, आर्टिकल 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांति पूर्ण सभा सिर्फ यहां के नागरिक ही कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *