सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CBSE 12 result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. ऐसे में जिन भी छात्र-छात्राओं ने इस साल सीबीएसई क्लास 12 के पेपर दिए हैं, वे अपने रोल नंबर की डिटेल्स निकाल लें. जैसे परिणाम जारी होगा, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर अपना चेक कर सकेंगे.

इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं. कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें लैपटॉप या फिर टैब से कॉपी चेक हुईं. ऐसे में रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पिछले साल की तरह 13 मई को ही रिजल्ट आया है. 

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • यहां CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें 

इसे भी पढ़ें:-बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 9 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *