नहर की पुलिया बनी काल, कार सवार तीन युवकों की गई जान, चार घायल

Haryana: शुक्रवार की देर रात हरियाणा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कैथल में तेज रफ्तार बेकाबू कार गांव सिसमौर के पास नहर की पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग गांव करोड़ा के रहने वाले थे। कार में सवार सभी सात युवक गांव करोड़ा से कैथल अपने परिवार के किसी सदस्य से मिलने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान अजय कुमार (22 वर्ष), नवदीप (20) और प्रदीप कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई। जबकि घायलों में साहिल, नरेंद्र, गौरव और अर्जुन शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *