मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, चंदेल में 15 की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Manipur: मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा हो गया है. पिछले 48 घंटों में मिलावटी शराब के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 180 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के मुताबिक, ये मौतें 18 से 20 नवंबर के बीच हुईं. चंदेल पुलिस ने शुरुआत में 8 मौतों की पुष्टि की थी. बाद में आंकड़ा बढ़कर 15 पहुंच गया.

पुलिस का कहना है कि यह शराब काकचिंग जिले के सुग्नू से लाई गई थी. इसे चंदेल में नहीं बनाया गया था. पांच मौतें सुग्नू थाना क्षेत्र से जुड़ी हैं.घटना के बाद जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है. लोगों से अपील की गई है कि वे स्थानीय या संदिग्ध शराब का सेवन न करें. उल्टी, पेट दर्द, चक्कर, धुंधला दिखना या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें.

वहीं, मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इंफाल के शिजा और बबीना अस्पताल जाकर मरीजों का हाल जाना. उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. चंदेल में मेडिकल टीम और जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं.

इसे भी पढ़ें:-NIA में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता