रेलवे में 1191 पदों पर निकली भर्ती, बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन

Railway Jobs 2026: रेलवे में काम करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1191 रिक्त पदों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर फॉर्म भर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी.भर्ती प्रक्रिया अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत आयोजित की जाएगी.

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान में कुल 1191 पद जारी किए गए हैं. अलग-अलग ट्रेड के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. सबसे अधिक पद COPA, Fitter, Electrician और Wireman ट्रेड के लिए जारी किए गए हैं. इसके अलावा कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, आरएसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, डीजल मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं.

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए. आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को केवल 10वीं और ITI से जुड़ी जानकारी ही दर्ज करनी होगी.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 11 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा. चयन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा. मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी. दोनों परीक्षाओं को समान वेटेज दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर नया रजिस्ट्रेशन करना है तो “New Registration” पर क्लिक करें
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें (शैक्षणिक जानकारी, आईटीआई डिटेल्स आदि)
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर आदि)
  • अगर आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन पेमेंट करें.
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके “Submit” करें.

इसे भी पढ़ें:-इंस्टाग्राम का सुपरविजन टूल का ऐलान, बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर रहेगी पैरेंट्स की नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *