UK Asian Film Festival 2026: अनुपम खेर को कनाडाई-भारतीय फिल्म ‘कैलोरी’ में बेहतरीन अभिनय के लिए यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओर से बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फ्लेम अवॉर्ड मिला है. इस फिल्म की डायरेक्टर ईशा मरजारा हैं. फिल्म को फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है. इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए, खेर ने इस भूमिका को अपने करियर के सबसे भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रदर्शनों में से एक बताया.
फोटो शेयर कर दी जानकारी
अनुपम खेर ने कहा कि यह किरदार वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित था, जिससे यह प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रूप से थका देने वाली बन गई. खेर ने कैप्शन में मनोरंजन उद्योग में दशकों बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने के महत्व का भी उल्लेख किया.
‘तारीफ मिलना अच्छा लगता है’
अनुपम खेर ने आगे लिखा, ‘दशकों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद विदेशी फिल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर तारीफ मिलना बहुत अच्छा लगता है.’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी, खासकर डायरेक्टर ईशा मरजारा और प्रोड्यूसर जो ब्लास को. साथ ही फेस्टिवल की जूरी को भी धन्यवाद कहा.
फैन्स ने दी शुभकामनाएं
इस घोषणा के बाद फिल्म जगत के कई सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दीं. अभिनेत्री नीना गुप्ता ने लिखा, ‘बधाई हो’. वहीं फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, ‘खेर साहब को हार्दिक बधाई.’ अनुपम खेर ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उनके फैन्स ने भी उन्हें इस उपलब्धि को लेकर बधाई दी है.
बता दें कि अनुपम बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं और अब तक 500 से ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्मी दुनिया के हर रंग में रंगने वाले अनुपम ने अब तक हर तरह के किरदारों में खुद को साबित किया है.
मुंबई में टाटा थिएटर में होगा नाटक
अनुपम खेर 15 और 16 मई को मुंबई के टाटा थिएटर में अपने नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ के साथ स्टेज पर वापसी करने वाले हैं. यह नाटक गजेंद्र अहिरे ने लिखा और निर्देशित किया है. इसमें अनु मलिक का संगीत और कौसर मुनीर के बोल हैं. इसके अलावा अनुपम फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे.
इसे भी पढ़ें:-रेलवे में 1191 पदों पर निकली भर्ती, बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन