RRB Group-D 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज बेहद अहम दिन है. रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के पास आवेदन का आखिरी मौका बचा है. आरआरबी की ओर से ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती निकाली गई है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 मार्च तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया है. जो उम्मीदवार अब तक किसी वजह से फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
जरूरी योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं पास युवा इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकते हैं.
उम्र सीमा
आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
रजिस्ट्रेशन फीस
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं. उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है. आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा.
कैसे करें अप्लाई?
- रेलवे की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा.
- अगर आपने आरआरबी की पहले कोई फॉर्म नहीं भरा है तो पहले Create an Account टैब पर जाएं.
- अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स के साथ बेसिक जानकारियां भी भर दें.
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें.
- अपना नाम, पिता का नाम/ माता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, उम्र, शिक्षा, आईटीआई जैसी सभी जानकारियां भी भर दें.
- अब अपने हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ स्कैन करके अपलोड कर दें.
- अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.
इसे भी पढ़ें:-रंगों के साथ अपनी त्वचा को कैसे रखें सुरक्षित, घर से निकलने से पहले करें ये काम