SSSC Clerk Bharti 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती हेतु समिति ने क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. क्लर्क पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवार 26 मई 2026 से आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी मांगी गई है. उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए.
आयु सीमा
1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो. आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT)
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.gov.in पर जाएं.
- “Haryana Court Clerk Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- New Registration करें.
- मोबाइल नंबर और Email ID दर्ज करें.
- Application Form भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- Final Submit करके प्रिंटआउट सेव कर लें.
इसे भी पढ़ें:-बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान, इन उपायों से पूरा करें निवारण