कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 21 जून को ‘नो ट्रेन डे’, 6 साल बाद 24 घंटे के लिए लगेगा लॉकडाउन

 kanpur railway station: यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 21 जून को नो ट्रेन डे होगा। यहां सुबह से ही अगले 24 घंटे तक एक भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। इससे पहले कोविड के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला था। लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से 11 मई 2020 तक सेंट्रल से एक भी ट्रेनें नहीं चली थीं। लेकिन इस बार इंटरलॉकिंग के चलते ऐसा हो रहा है। जिसकी वजह से राजधानी, संपूर्ण क्रांति, पुरुषोत्तम, दुरंतो समेत कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल पर नहीं आएंगी। ये सभी ट्रेनें चंदारी से होते हुए निकलेंगी और गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी।

लाखों यात्रियों पर पड़े सकता है असर

रेलवे के इस फैसले से हजारों नहीं बल्कि लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर, क्योंकि कानपुर सेंट्रल स्टेशन उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन माना जाता है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं और बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में एक दिन के लिए ट्रेनों का पहिया थमना यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर सीधा असर डाल सकता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर किया जाएगा मेगा ब्लॉक

जानकारी के अनुसार रेलवे लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने में जुटा हुआ है। ट्रैक की क्षमता बढ़ाने, नई तकनीकों को जोड़ने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान में थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन आने वाले समय में इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।

कई ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग

इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। रेलवे यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक करा रखी है, उन्हें रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म या पूछताछ केंद्रों से अपडेट लेते रहना चाहिए। यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 21 जून को नो ट्रेन डे होगा। यहां सुबह से ही अगले 24 घंटे तक एक भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। इससे पहले कोविड के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला था। लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से 11 मई 2020 तक सेंट्रल से एक भी ट्रेनें नहीं चली थीं। लेकिन इस बार इंटरलॉकिंग के चलते ऐसा हो रहा है। जिसकी वजह से राजधानी, संपूर्ण क्रांति, पुरुषोत्तम, दुरंतो समेत कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल पर नहीं आएंगी। ये सभी ट्रेनें चंदारी से होते हुए निकलेंगी और गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *