Telegram ban: नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है. यह फैसला परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराने और नकल गिरोह को रोकने के लिए उठाया गया है. 21 जून को नीट यूजी की दोबारा परीक्षा होगी. इसके साथ ही 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने निर्देश जारी करते हुए Telegram की सेवाओं को 22 जून 2026 तक बंद रखने को कहा है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे परीक्षा से जुड़ी अफवाहों, फर्जी पेपर लीक दावों और गलत सूचनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:-मध्यम वर्ग को लेकर पीएम मोदी का संदेश, शिक्षा और रोजगार पर कही ये बातें