UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. खास बात यह है कि इस बार 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक ही दिन से शुरू होंगी, जिससे छात्रों के लिए यह अहम अपडेट साबित हुआ है.
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा बुधवार, 18 फरवरी से शुरू होगी, जिसकी शुरुआत हिंदी विषय से होगी. इस बार भी परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक. हिंदी के बाद छात्रों की सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की परीक्षा 20 फरवरी को होगी. इसके बाद 23 फरवरी को अंग्रेजी, 25 फरवरी को विज्ञान, 27 फरवरी को गणित और 28 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम 2026
| दिनांक | समय | पाली | विषय |
| 18 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | हिन्दी |
| 18 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | प्रारम्भिक हिन्दी |
| 19 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | कम्प्यूटर |
| 19 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | सिलाई |
| 20 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | सामाजिक विज्ञान |
| 21 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | गृहविज्ञान (केवल बालिकाओं के लिये) |
| 21 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | गृहविज्ञान (बालकों के लिये तथा उन बालिकाओं के लिये जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है) |
| 23 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | अंग्रेजी |
| 23 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, आटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी०आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्धन, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार) |
| 24 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | एन०सी०सी० |
| 24 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | मानव विज्ञान |
| 25 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | विज्ञान |
| 26 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली |
| 27 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | गणित |
| 28 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | संस्कृत |
| 28 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | संगीत वादन |
| 07 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | वाणिज्य |
| 09 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | उर्दू |
| 10 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | चित्रकला, रंजन कला |
| 11 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | संगीत गायन |
| 11 मार्च 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | पालि, अरबी, फारसी |
| 12 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | कृषि |
इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा कार्यक्रम 2026
| दिनांक | समय | पाली | विषय |
| 18 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | सामान्य हिन्दी |
| 18 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | हिन्दी |
| 19 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | नागरिक शास्त्र |
| 20 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | संस्कृत, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)- प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) |
| 20 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | अंग्रेजी |
| 21 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | इतिहास |
| 23 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | जीव विज्ञान, गणित |
| 24 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान-द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि अर्थशास्त्र-सप्तम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये) |
| 24 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | अर्थशास्त्र |
| 25 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला |
| 25 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र |
| 26 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान-तृतीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि जन्तु विज्ञान-अष्ठम् प्रश्न पत्र (कृषि भाग-2 के लिये) |
| 26 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | भूगोल |
| 27 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान |
| 28 फरवरी 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र- (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान-नवम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये) |
| 28 फरवरी 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला |
| 09 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली |
| 09 मार्च 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र |
| 10 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | सामान्य आधारिक विषय व्यावसायिक वर्ग के लिये, कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि रसायन विज्ञान दशम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये) |
| 10 मार्च 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग के लिये), गृहविज्ञान |
| 11 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिये), एन०सी०सी० |
| 11 मार्च 2026 | शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक | शाम | पालि, अरबी, फारसी |
| 12 मार्च 2026 | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक | सुबह | कम्प्यूटर |
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली की हवा हुई और खराब, OPD मरीजों से खचाखच भरी