Alpha Trailer release: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं. दोनों हसीनाओं के एक्शन अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं, बॉबी देओल खतरनाक विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं. 2 मिनट 33 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों का एक्साइमेंट को बढ़ा दिया है. ट्रेलर के अंत में ऋतिक रोशन की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है.
कैसा है ‘अल्फा’ का ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत एक शीशे के कमरे में बैठी बच्ची से होती है. बॉबी देओल का किरदार फतेह उस बच्ची का नाम ‘सीता’ रखता है. वह उसे एक खतरनाक हत्यारा बनाने की ट्रेनिंग देता है. आलिया के वॉइसओवर में वह फतेह को ‘राक्षस’ बताती हैं, जिसने एक राजकुमारी का अपहरण किया था. लेकिन रामायण की सीता के विपरीत, यह सीता राम का इंतजार नहीं करती. वह खुद फतेह की ‘लंका’ जलाने निकल पड़ती है. ट्रेलर में आलिया, बॉबी, शरवरी और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सरप्राइज के तौर पर ऋतिक रोशन की भी फिल्म में एंट्री हो गई है.
कब रिलीज होगी ‘अल्फा’?
बता दें कि ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है. इस फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं. ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
इसे भी पढ़ें:- रोज पिएं इस फल का शरबत, एक्सपर्ट से जानें कितना है यह फायदेमंद