Funny Jokes : डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, मरीज ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Funny Jokes in Hindi: आज कल की तनाव भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए बहतु जरूरी है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो जीवनभर सेहतमंद रहेंगे। हंसते रहने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा खुश रहता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसी मजाक करने से घर में खुशहाली रहती है और उदासी दूर होती है। हंसी आपको मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसना का सिलसिला…

 

 

लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है?
लड़के वाले- जी वो पायलट है।
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।

 

 

दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए…
राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
श्याम- कब-कब…?
राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।

 

 

डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है…?
सखते में डॉक्टर

 

 

लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) – अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!

 

 

पंडित जी ने कुंडली मिलाई…36 के 36 गुण मिल गए…
लड़के वालों ने मना कर दिया.लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे…जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं…?
लड़के वाले- हमारा लड़का बिल्कुल लफंगा है. अब क्या बहू भी उस जैसी ले आएं…!!!

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *