किताबी ज्ञान से हमारी शिक्षा नहीं हो सकती है पूरी :आनंद वर्धन

गाजीपुर। नगर के लालदरवाजा पावर हाउस स्थित आनंद मार्ग स्कूल में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की तरफ से 100 जरूरतमंद बच्चों में कापी एवं पेन का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आचार्य आनंद वर्धन ब्रम्हचारी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्या वह है, जो हमे सारे बंधनों से मुक्त करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों में अज्ञानता के आवरण को हटाने का काम करता है, जिसके फल स्वरूप वे अपने अंदर के असीम संभावनाओं और क्षमताओं से अवगत हो पाते है। इससे संसार के प्रति हमारे दृष्टिकोण में न केवल विस्तर होता है, बल्कि साकारात्मक भी होता है। इससे भौतिक विकास होता है। सही गलत में अंतर कर पाते है और जीवन में सही निर्णय ले पाते है। केवल किताबी ज्ञान से हमारी शिक्षा पूरी नहीं हो सकती, सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। मनुष्य का जीवन त्रिस्तरीय है, भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक। सर्वांगीण विकास के लिए हमे सात्विक भोजन, आसन और साधना भी आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों में नैतिकता का उत्थान होगा। नैतिक साहस का विकास होगा। समाज में नैतिकवान लोगो से ही नैतिकवान समाज का निर्माण होगा। शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है, लेकिन अर्थ के अभाव में कई बच्चे अपने इस अधिकार से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा देना न केवल सरकार, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आनंद मार्ग ऐसे बच्चों की शिक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर शिक्षक प्रमुख दया जी, मैनेजर शैल जी सहित स्कूल के शिक्षक सर्वेंद्र, ओमप्रकाश, सतीश, प्रीतेश आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *