जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप ऑफिस में कुछ ज्यादा ही काम में लगे रह सकते हैं, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। व्यापार के कई जटिल मामलों को आज आप अपनी बुद्धि और सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने परिवार में किसी भी सदस्य से उम्मीद से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी है, नहीं तो इसमें आपको दुख ही होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। व्यवसाय और कारोबार में आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ भी अवश्य उठाएंगे। नौकरी में आज आपको किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकती है। बिजनेस में अगर आप साझेदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी कुछ निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, इससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती हैं। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह लंबे समय के लिए लटक सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों में आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आप किसी भी कार्य धन को लेकर दोस्तों से मदद ले सकते हैं और वह आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ती हुई दिख रही है।

कर्क राशि: आज का दिन आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जिससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हें भी पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने मित्रों से सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि आज वह आपकी उदारता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान में अनुभव का अनुभव हो सकता है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के परिवार को पूरा समय दे पाएंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे और जीवन साथी के साथ आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा। आज आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। ऑफिस में आज आप अपने काम को ईमानदारी से निभाएंगे, इसके लिए आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है। संतान आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं, जिनको आप समय रहते पूरा करेंगे।

कन्‍या राशि: आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ होगा। आज आपको आय के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे और आप अपनी चतुर बुद्धि के कारण अपने व्यापार की सभी अटकलों को समय से फाइनल करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लगी है, तो उसे जाहिर ना करें और अपने मन में ही रखें, क्योंकि ऐसा करने से आप का काम प्रभावित हो सकता है। आज आपको फैसले लेते समय अपने दिल व दिमाग दोनों की सुननी होगी, तभी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य को करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आपने आलस दिखाया दिखाया, तो वह आपका कार्य बिगाड़ सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा, जिससे आप तनाव रहित महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। यदि आप लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि वह आपका आखिरी समय है। अब समाप्त हो गया है। संतान के विवाह से संबंधित प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को आज विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए धन को प्राप्त करने का यदि प्रयास करेंगे, तो वह भी आपको आज आसानी से मिल जाएंगे। आज आप अपनी आमदनी से ज्यादा खर्चा कर सकते हैं, इसलिए यदि कुछ खरीदार कर रहे हैं, तो सोच-समझकर करें। व्यवसाय में जटिल समस्याएं किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से समाप्त होंगी।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खुशी के पलों का आनंद लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में आज आपको कोई वादा करने से बचना होगा, क्योंकि यदि आप उसे पूरा नहीं कर पाए, तो वह आपके आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। दैनिक व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार में आज आपके भाई बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने मन को एकाग्र कर आगे बढ़ना होगा, ताकि उस कार्य में सफलता प्राप्त कर सके। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों पर ध्यान ना देकर आज आपको कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में आयोजित हो सकते हैं।

कुंभ राशि: आज का दिन आप काफी मस्ती के मूड में खड़े रहेंगे। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, इससे जीवन साथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। संतान के भविष्य की आज आपको थोड़ी चिंता सता सकती है, इसलिए सतर्क रहें और अपनी आंख व कान खुली रखकर अपनी संतान पर नजर रखें। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आप धर्म कर्म के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक को को अपने कार्यालय में आज कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी मेहनत से आप कार्य को सफल करने में कामयाब होंगे। आज आपको अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए उसकी चिंता को छोड़कर वर्तमान में जो काम कर रहे हैं, उस पर मेहनत करनी चाहिए ताकि आपका भविष्य अपने आप संवर जाए। परिवार में आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने को होगा, इसके लिए आपका मन मानसिक रूप से विचलित रह सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस के लिए ऐसे लोगों से सलाह ले सकते हैं, जिन्हें बिजनेस का अनुभव हो, तभी आप अपनी किसी डील का भरपूर फायदा उठा सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। सायं काल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *