पश्चिमी यूपी में भटका मानसून, गर्मी से बेहाल हुए लोग

लखनऊ। तेजी से पश्चिमी यूपी की और बढ़ रहा मानसून भटक गया है। इस कारण भीषण गर्मी परेशान कर रही है। फिलहाल जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ अच्छी बारिश पांच जुलाई के बाद होने की बात कर रहे हैं। गर्मी के तेवर एक बार फिर से तल्ख हो गए हैं। जून के अंतिम सप्ताह में चुभन वाली गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी यूपी में मानसून की दस्तक 27 जून तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मानसून के भटकने से आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अब 29 जून से मानसून ब्रेक स्पेल में पहुंच रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मानसून ब्रेक स्पेल में जाने के लिए अच्छी बारिश नहीं होगी। पश्चिमी यूपी में पांच जुलाई के बाद ही अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .2 डिग्री व रात के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रविवार को मेरठ के पॉल्यूशन का लेवल 148 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *