भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष बनीं रानिका जायसवाल

वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक की घोषणा की गई। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की ओर से जारी सूची में वाराणसी की रानिका जायसवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रकोष्ठों की सूची में पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले सहित आठ लोगों को जगह दी गई है। रानिका भाजपा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। चकिया चंदौली में पूर्व नगर प्रमुख रहीं। नौगढ़ में महर्षि बाल्मिकी सेवा संस्थान के जरिए आदिवासी बच्चों के उत्थान के लिए काम किया। इसके पहले निकाय चुनाव के दौरान महापौर की टिकट की दौड़ में रही, लेकिन चयन समिति की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रकोष्ठों की भी सूची जारी कर दी है। इसमें दिव्यांग प्रकोष्ठ का संयोजक उत्तम ओझा, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का सह संयोजक पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले, व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक वाराणसी के राजकुमार शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक दीपक सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा शिक्षक प्रकोष्ठ का सह संयोजक अनिल श्रीवास्तव, मछुआरा प्रकोष्ठ का सह संयोजक राकेश बिंद, प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ का सह संयोजक डा. वीरेंद्र सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ का सह संयोजक राजेश त्रिवेदी को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *