मिशन 2022 के तहत 23 अगस्त से शुरू होगा बूथ विजय अभियान

वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में महानगर के सभी 13 मंडल अध्यक्षों संग बैठक की। यूपी विधानसभा चुनाव में जीत की तैयारी के बारे कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। आप सभी बूथ विजय अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। अपने-अपने बूथ समिति का सत्यापन करें और बूथ को मजबूत बनाएं। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें। शनिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आपदा में हर जरूरतमंद की मदद बिना किसी भेदभाव के करें। ध्यान रखें की कोई भूखा न सोए। महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाएं। बाढ़ पीड़ितों को राशन और पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराएं। उन्होंने मिशन 2022 के तहत संगठन की ओर से तय कार्यक्रम की चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित बैठक करें। 15 से 20 सितंबर तक सभी पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी पन्ना प्रमुखों के मंडल स्तर पर सम्मेलन होंगे। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ पात्रों को मिले इसका पूरा ध्यान रखें। बैठक में महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, कौशलेंद्र सिंह, नवरतन राठी, नवीन कपूर आदि शामिल रहे। गाजीपुर जाने से पूर्व बाबा विश्वनाथ और कालभैरव में दर्शन पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *