प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देकर किसानों को करें जागरूक: राज्यमंत्री

कानपुर। कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मुख्यालय के डाक बंगले में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। जिसमें कहा कि किसानों के हित में एफपीओ का गठन प्रत्येक विकासखंड में करना आवश्यक है। जिले में सात एफपीओ का गठन किया जा चुका है। मंगलवार को बैठक दौरान राज्यमंत्री ने कहाकि जैविक खेती, प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देकर किसानों को जागरूक करें। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ ही मोटे अनाज कोदो, सावा, काकून एवं तिलहन, फसल बुवाई के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। इसके बाद राज्यमंत्री ने भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। परिक्रमा मार्ग पर भरत मंदिर के पास वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *