अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर कराया पंजीकरण

नई दिल्ली। असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों को मोदी सरकार ने 26 अगस्त को बड़ा तोहफा दिया था। सरकार ने कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। पोर्टल के लॉन्च के बाद श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू किया। श्रम मंत्रालय के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *