चुनावों में मिले समर्थन के लिए रूसी राजदूत ने भारत सरकार का जताया आभार

नई दिल्ली। भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने रूसी संसद के निचले सदन ‘स्टेट ड्यूमा’ के चुनावों को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। राजदूत कुदाशेव और उनकी पत्नी ने स्टेट ड्यूमा के लिए वोट डाला। निकोले कुदाशेव ने बताया कि आज रूस की संसद के लिए चुनाव हो रहे हैं। हम इस आयोजन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के अंतिम परिणाम पर हम विश्वास दिलाते हैं कि रूसी लोगों की पसंद सही होगी। रूसी मिशन के उप प्रमुख ओमान बाबुश्किन ने कहा कि राज्य ड्यूमा चुनाव रूसी राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना है। चुनाव में कुल 14 राजनीतिक दल आमने-सामने हैं। उन्होंने बताया, भारत और दुनिया के अन्य देशों में चुनाव आयोग के अधिकारियों की तैनाती की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रूसी नागरिक अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग कर सकें। इसके लिए 144 देशों में कुल 348 मतदान केंद्र रूसी नागरिकों के लिए तैयार किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *