सीएम योगी ने फिरोजाबाद का किया दौरा, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। इसके बाद वह उन क्षेत्रों में गए, जहां वायरल बुखार से मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। मरीजों का हाल जाना। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय कार्यक्रम के अनुसार फिरोजाबाद पुलिस लाइन में उतरा। यहां प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी करीब एक घंटा से ज्यादा वक्त तक मेडिकल कॉलेज में रहे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मेडिकल कॉलेज के बाद मुख्यमंत्री सुदामा नगर पहुंचे। यहां बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों से मिले। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि फिरोजाबाद शहर की नई आबादी वाले इलाकों में इन दिनों वायरल बुखार एवं डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। चार दिन में 46 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *