सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गयी कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज: केंद्र सरकार

नई दिल्ली। देश मेंं वैक्सीनेशन अभियान के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन की 158.16 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध करवाई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त चैनल और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक 158 करोड़ 16 लाख 75 हाजार 635 वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध करवाई हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 13.25 करोड़ कोरोना वैक्सीन की अतरिक्त डोज उपलब्ध हैं।

देशभर मेंं कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था। रविवार को इसे एक साल पूरा हो गया। बता दें कि भारत का संचयी टीकाकरण कवरेज 158.04 करोड़ से अधिक हो गया है। ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए देश में स्वास्थ्य कर्मियों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित और 60 साल के अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने की मुहिम भी शुरू की गई है। साथ ही 15 से 18 साल तक की उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *