पीएम मोदी सरकार के आज 12 साल पूरे, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

BJP Government 12 Years: पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आज 26 मई का दिन काफी खास है. आज उन्हें भारत के प्रधानमंत्री पद को संभालते हुए 12 साल का समय हो गया है. साल 2014 में 26 मई के दिन ही नरेंद्र मोदी ने पीएम का पद संभाला था. इस मौके पर भाजपा और एनडीए समेत देश के विभिन्न पार्टियों के नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं. सीएम योगी ने भी पीएम मोदी के लिए खास ट्वीट किया है.

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई.”

विश्व का सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया 

अपने पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा,”विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई! इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया.यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं.”

देश की रक्षा प्रणाली की तारीफ की 

मुख्यमंत्री योगी ने 12 वर्षों में देश की सीमाओं की रक्षा प्रणाली मजबूत और विकसित भारत की ओर बढ़ने का जिक्र किया, लिखा कि सीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है. डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नई गति दे रही है.

केंद्र की योजनाओं को सराहा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य योजनाओं को सराहते हुए सीएम योगी ने लिखा,”प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार कर रहा है.और आखिर में राष्ट्र प्रथम जैसी भावना के लिए लिखा,’नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि अभिनंदन.

इसे भी पढ़ें:-gold Price: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *