BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- नौ साल में बन गया है आकांक्षाओं का भारत

त्रिपुरा। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अगरतला में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है कि त्रिपुरा विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है और अब ये नहीं रुकेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि नौ साल पहले भारत कैसा था? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं लेने वाला भारत था, भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था। आए दिन भ्रष्टाचार हुआ करते थे लेकिन पिछले नौ साल में ये आकांक्षाओं का भारत बन गया है। भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मजबूत राष्ट्र दिखता है। जेपी नड्डा ने त्रिपुरा के गोमती में एक पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर दोपहर का भोजन भी किया।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेशभर में करीब 31 जनसभाएं आयोजित कर रही है। दो रैलियों को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही आगामी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी त्रिपुरा आएंगे। शुक्रवार को ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तीन, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती तीन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो, प्रतिमा भौमिक दो, बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु दो, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर दो, सांसद रेवती त्रिपुरा दो, वरिष्ठ भाजपा नेता समीर ओरांग दो, बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी तीन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद बिप्लव कुमार देव दो और बंगाल से भाजपा सांसद दीलिप घोष दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *