होली के दिन से ही चैत्र मास की शुरुआत, जानें इस महीने के व्रत और त्योहार

धर्म। चैत्र माह की शुरुआत 08 मार्च यानी होली के दिन से हो चुकी है। ये माह 6 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा। चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का आरंभ होता है। इसी महीने से ग्रीष्म ऋतु की भी शुरुआत होती है। चैत्र माह में कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। साथ ही इस माह को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी प्रचलित हैं। एक मान्यता के मुताबिक, ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही शुरू की थी। इसके अलावा सतयुग की शुरुआत भी चैत्र मास से ही मानी जाती है। यही वजह है कि सनातन धर्म में इस महीने का काफी ज्यादा महत्व है। इस माह में नवरात्रि, राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे कई बड़े त्योहार आते हैं। तो आइए जानते हैं इस महीने के व्रत एवं त्योहार के बारे में…

चैत्र मास व्रत, त्योहार :-

-8 मार्च 2023 (बुधवार) – होली, धुलेंडी

-9 मार्च 2023 (गुरुवार)- भाई दूज।

हिंदू पंचांग के मुताबिक साल में दो बार भाई दूज मनाई जाती है। एक कार्तिक में दूसरी चैत्र महीने में। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है।

-11 मार्च 2023 (शनिवार)- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी

-12 मार्च 2023 (रविवार)- रंग पंचमी

रंग पंचमी – इसे देव पंचमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सभी देवी-देवता होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।

-14 मार्च 2023 (मंगलवार)- शीतला सप्तमी, कालाष्टमी

-15 मार्च 2023 (बुधवार)- मीन संक्रांति, खरमास शुरू, बसोड़ा अष्टमी

बसोड़ा अष्टमी और सप्तमी के दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। इसे शीतला सप्तमी भी कहा जाता है।

-18 मार्च 2023 (शनिवार)- पापमोचिनी एकादशी

-19 मार्च 2023 (रविवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)

-20 मार्च 2023 (सोमवार)- मासिक शिवरात्रि

-21 मार्च 2023 (मंगलवार)- चैत्र अमावस्या

-22 मार्च 2023 (बुधवार)- चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती

-23 मार्च 2023 (गुरुवार)- रमजान शुरू, चेटी चंड

-24 मार्च 2023 (शुक्रवार)- गणगौर, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा

-25 मार्च 2023 (शनिवार)- विनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी

-27 मार्च 2023 (सोमवार) – यमुना छठ

-29 मार्च 2023 (बुधवार)- चैत्र नवरात्रि अष्टमी

-30 मार्च 2023 (गुरुवार)- राम नवमी

-31 मार्च 2023 (शुक्रवार)- चैत्र नवरात्रि समाप्त

-1 अप्रैल 2023 (शनिवार) – कामदा एकादशी

-2 अप्रैल 2023 (रविवार) – वामन द्वादशी

-3 अप्रैल 2023 (सोमवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)

-5 अप्रैल 2023 (बुधवार) – चैत्र पूर्णिमा

-6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – हनुमान जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *