एक गांव ऐसा भी जहां बाहर नहीं खेलते हैं बच्चे, जानें क्या है वजह?

अज़ब-गज़ब। इस दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। एक ऐसी ही जगह है, जहां बच्चों को घर के बाहर खेलने की इजाजत नहीं है। यहां पर पैरेंट्स अपने बच्चों को घर के अंदर ही रखते हैं। यह अनोखी जगह यूनाइटेड किंगडम में है, जो नॉरविच की एक गांव है। इस गांव में बच्चों को बाहर खेलने के लिए नहीं जाने दिया जाता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि लोग अपनों बच्चों को बाहर क्यों नहीं जाने देते हैं?

पैरेंट्स के मन में हमेशा डर रहता है कि उनके बच्चे अगर बाहर गए, तो लौटकर वापस आएंगे या नहीं। यह गांव एक ऐसी जगह पर बसा है, जो बिल्कुल असुरक्षित है। यहां पर बच्चों के धरती के अंदर समाने का डर लगा रहता है। नॉरविच में स्थित अनोखे गांव का नाम थोर्प हैमलेट है। यहां पर बच्चों के बाहर जाने पर खतरा रहता है।

गांव में क्यों रहता खतरा
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को इलाके की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। इस गांव में घर के बाहर सड़कों पर बहुत ज्यादा सिंकहोल (गड्ढे) बन चुके हैं जिसके अंदर कब कौन चला जाए कहा नहीं जा सकता है। इसकी वजह से ही लोग अपने बच्चों को घर के बाहर नहीं जाने देते हैं।

लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार सिंकहोल बढ़ते जा रहे हैं और किसी वक्त उनका घर भी उनके अंदर समा सकता है। इसकी वजह से लोग घर के बाहर निकलने में डरते हैं। उनके बगीचे का एक पेड़ अचानक गायब हो गया, तब लोगों को पहली बार सिंकहोल के बारे में पता चला।

गांव में प्रशासन ने इस तरह के गड्ढों के किनारे तार से घेरा कर रखा है। हालांकि वहां के लोगों का कहना है कि प्रशासन को और भी उपाय करने की आवश्‍यकता है। कुछ दिनों पहले यहां पर एक 12 फीट गड्ढा हो गया था जिसके बाद गांव वालों के मन में और भी अधिक डर हो गया है।

लोगों को कहना है कि अगर गांव में ऐसे ही गड्ढे बनते रहे, तो इसकी वजह से उनकी बसी-बसाई जिंदगी खत्म हो सकती है। इस गांव के लोगों के लिए अचानक बनने वाले गड्ढे खतरा बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *