खूबसूरत दिखने के लिए पर्सनालिटी के हिसाब से चुनें हेयरस्टाइल

हेयर टिप्‍स। आज के समय में जितना लोग अपने कपड़ों को लेकर सोचते हैं, ठीक उतना ही बालों का ध्यान रखते हैं। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि आपकी हेयर स्टाइल ही आपकी पर्सनेलिटी को दर्शाती है। इसी से आपके व्यक्तित्व का पता चलता है। ऐसे में बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

एक समय था जब कुछ ही तरीकों के हेयर स्टाइल चलते थे। जिसे हर कोई फॉलो कर लेता था।लेकिन, आज समय बदल गया है। इसी के चलते आज के समय में कई तरह से हेयर कट ट्रेंड में हैं। ऐसे में लोगों को काफी कंफ्यूजन होता है कि वो किस तरह का हेयर कट ले सकते हैं। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी हेयर कट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको कैरी करके आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। इस तरीके के हेयर कट करा कर आप अपना लुक पूरी तरीके से बदल सकती हैं। तो आइए जानते है।

बॉब कट :-

ये एक ऐसा हेयर कट है, जिसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस तरीके के हेयर कट को स्लीक, स्ट्रेट और कर्मी बालों के साथ पेयर किया जा सकता है। अलग-अलग शेप के चेहरों के साथ अलग-अलग तरह के बालों के लिए ये एक वर्सटाइल ऑप्शन बन जाता है।

पिक्सी कट :-

पिक्सी हेयर कट में बाल काफी छोटे हो जाते हैं। इसे किसी भी शेप के चेहरे के साथ कैरी किया जा सकता है। ये उनके लिए बेहतर ऑप्शन है जो महिलाएं अपने बालों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पातीं।

लॉब कट :-

बॉब कट के लंबे वर्जन को ही लॉब कट कहा जाता है। जो लड़कियां स्टाइलिश तरीके से लंबे बाल रखना चाहती हैं, उनके लिए लिये काफी बेहतर ऑप्शन है। इसे हर तरीके के बालों के साथ कैरी किया जा सकता है। इसे मेंटेन करना भी मुश्किल नहीं है।

मुलेट कट :-

वैसे तो ये स्टाइल रेट्रो है लेकिन आज भी इसे काफी पसंद किया जाता है। अगर आप कुछ अलग सा लुक तलाश रहीं हैं तो इस तरीके का हेयर कट चुन सकती हैं।

लेयर्ड हेयर कट :-

लेयर्ड हेयर कट सबसे आसान और ट्रेंडी हेयर स्टाइल है। ये आपके बालों की वॉल्यूम और टेक्सचर में भी बदलाव लाता है। कई लेयरों में कटे हुए आपके बाल पहले से ज्यादा घने दिखाई देते हैं।

सैसी स्टाइल :-

मोटे और हेल्दी बालों के लिए ये कट सबसे अच्‍छा ऑप्शन है। अगर आप बालों को लंबा रखना चाहती हैं, लेकिन उनमें कुछ बदलाव लाना चाहती हैं, तो एसिमेट्रिकल कट ट्राय करें। इसे आप गर्मी के दिनों में आसानी से कैरी कर सकेंगी।

लॉन्ग लेयर :-

ये एक ऐसा हेयर कट है जो स्टाइलिश के साथ-साथ कैरी करने में भी आसान होता है। कंधे से ज्यादा लंबाई वाले बालों में ये स्टाइल ज्यादा अच्छा लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *