स्किन टोन के हिसाब से चुनें परफेक्ट लिप कलर

फैशन। स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का चुनाव परफेक्‍ट होता है। अगर आप सही लिपस्टिक का चुनाव करना चाहती हैं तो जरूरी है कि अपनी स्किन टोन का ख्याल रखें। परफेक्ट शेड की लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती है। कई बार महिलाएं गलत लिप शेड का चुनाव कर लेती हैं। जिसकी वजह से पूरे चेहरे का लुक बिगड़ जाता है। अगर आपको सही लिप शेड को चुनने में दिक्कत आ रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

हमेशा स्किन टोन से मैच करती लिपस्टिक का ही चयन करना चाहिए। जैसे कि वार्म स्किन टोन पर वार्म कलर के शेड और न्यूट्रल स्किन टोन पर न्यूट्रल कलर के शेड ही फबते हैं। भले ही टैनिंग की वजह से आपका स्किन कलर थोड़ा बदल गया हो लेकिन अंडरटोन से मैच करती लिपस्टिक चेहरे को खूबसूरत बनाएगी। तो चलिए जानें किस तरह से सही लिप शेड का चुनाव करें।

फेयर स्किन विद कूल अंडरटोन :-

सफेद त्वचा भी कई अंडरटोन के साथ होती है। अगर अंडरटोन ब्लू या पर्पल है तो इस तरह के चेहरे पर मॉव कलर की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। साथ ही न्यूट्रल शेड में पिंक शेड की अच्छे लगते हैं। अगर इस त्वचा वाली महिलाएं डार्क कलर के लिप शेड लगाना चाहती हैं तो क्रिमसन रेड और बेरी टोन लिपस्टिक परफेक्ट लुक देगी।

फेयर स्किन वार्म अंडरटोन :-

कुछ महिलाओं की स्किन वार्म यानी पीले अंडरटोन के साथ होती है। इस तरह की त्वचा पर पिंक और ब्राउन शेड की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। साथ ही स्टेटमेंट लिप कलर के लिए ऑरेंज रेड और रेड ब्राउन कलर बहुत खूबसूरत लगते हैं।

न्यूट्रल अंडरटोन :-

यदि आपकी स्किन न्यूट्रल अंडरटोन या फिर ऑलिव कलर की है तो इस तरह की स्किन पर ब्राइट कलर जैसे कोरल, लाल या हॉट पिंक लिपस्टिक अच्छे लगते हैं। वहीं डार्क कलर के लिप शेड में डीप प्लम और डार्क बेरी कलर की लिपस्टिक जचती है।

मीडियम स्किन टोन :-

अगर आपकी स्किन मीडियम कलर में है तो बहुत लाइट या फिर हल्की कलर की लिपस्टिक लगाने से बचें। ऐसी लिपस्टिक बहुत ही जल्दी आपकी त्वचा की रंगत को फीका बना देगी। इस तरह की स्किन पर पर्पल रेड, वाइन, रोज पिंक जैसे कलर अच्छे लगते हैं।

डार्क स्किन टोन :-

अगर आपकी स्किन डार्क है लेकिन अंडरटोन कूल है तो आपको प्लम, कूल रेड और बेरी कलर के लिप शेड को खुद के लिए चुनना चाहिए। वहीं अगर अंडरटोन वार्म है तो इस तरह के चेहरे पर डार्क ब्राउन, कूल रेड, गुलाबी, कोरल और हल्के ब्राइट कलर की लिपस्टिक का चुनाव करें। जिसे चेहरा और भी खूबसूरत दिखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *