सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाई दीपावली

मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उन बच्चों के साथ दीपावली मनाई जो कोविड-19 की वजह से अनाथ हो गए थे। गुलाब के फूल के साथ उनका स्वागत किया गया। हाथ से मिठाई खिलाई और गिफ्ट भी बांटे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना चौहान ने गुरुवार को उन बच्चों के साथ दिवाली मनाई जो कोविड-19 की वजह से अनाथ हो गए हैं। राज्य में लागू मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के तहत 1,365 बच्चे चुने गए हैं। इनमें से चयनित 50 बच्चों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर इन बच्चों का स्वागत गुलाब के फूल से किया गया। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने खुद अपने हाथों से बच्चों को खाना खिलाया। साथ ही उनके हाथ से खाया भी। बाद में उनकी पसंद के गिफ्ट भी वितरित किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन बच्चों को प्यार-दुलार किया। भरोसा दिलाया कि आप खुद को अकेला न समझें। पूरी हिम्मत के साथ जीवन जिएं। सरकार आपके साथ है। मामा भी आपके सुख-दुख में शामिल है और हमेशा रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान अन्य जिलों के बच्चों से भी वर्चुअली संवाद किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम आयु के 10 बच्चे, 11 से 15 आयु वर्ष के 23 बच्चे और 16 वर्ष से अधिक आयु के 33 बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *