PM Kisan 22nd installment: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज का दिन उत्सव के समान है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर महत्वाकांक्षी ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 22वीं किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे.
बता दें कि असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री मोदी देश के 9.32 करोड़ से अधिक कृषकों को 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर करेंगे.
योजना का अब तक का सफर
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों (2-2 हजार रुपए) में प्रदान की जाती है. केंद्र सरकार अब तक 21 किस्तों के माध्यम से देश के किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि भेज चुकी है.
जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि कार्यों को संबल मिला है. आज दोपहर बाद किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले SMS या आधिकारिक पीएम-किसान पोर्टल के माध्यम से अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
पैसा नहीं आया तो क्या करें
यदि खाते में पैसा नहीं दिख रहा है या Payment Failed का संदेश आ रहा है, तो किसानों को कुछ जरूरी चीजों की जांच करनी चाहिए.
- e-KYC पूरा हुआ है या नहीं
- बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं
- भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं
इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आमतौर पर अगली किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं होती.
गांव की लाभार्थी सूची में ऐसे देखें नाम
किसान अपने गांव की Beneficiary List भी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए योजना की वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करने पर लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी.
पीएम किसान का स्टेटस
- सबसे पहले पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
- अब Know Your Status पर क्लिक करें
- अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो Know Your Registration No. पर क्लिक करें
- अब आप मोबाइल नंबर या आधार नंबर में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं
- आधार या मोबाइल नंबर भरें और कैप्चा कोड डालें
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा
- इसके बाद पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में बदलाव, जानिए यूपी में क्या है 24k गोल्ड का भाव