सीएम से शतरंज खिलाड़ी तान्या सचदेव ने की मुलाकात

नई दिल्ली। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शतरंज खिलाड़ी तान्या सचदेव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तान्या सचदेव को महिला टीम विश्व चैम्पियनशिप 2021 में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तान्या जैसी खिलाड़ी केवल अपने घर-परिवार का ही नहीं, पूरे देश का गौरव बढ़ाती हैं और उनके खेल के जज्बे के कारण अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित होकर जीत की तरफ कदम बढ़ाते हैं। इसलिए पूरे राष्ट्र का कर्तव्य है कि वह अपने इन होनहार खिलाड़ियों का पूरा-पूरा साथ दे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्पोर्ट्स अकेडमी में विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र खेल के विषयों में ही स्नातक की डिग्री भी प्राप्त करेंगे, जिससे बाद में उन्हें नौकरी मिलने के समय यह उनकी एक उपाधि के रूप में भी काम करे। तान्या सचदेव ने कहा कि वे भी नये खिलाड़ियों को तरासने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *