क्रिकेटर शिखर धवन को एक बार फिर हुआ प्या‍र

स्‍पोर्ट्स। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को एक बार फिर से प्यार हो गया है। जी हां सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लीक हो गया है। इसमें धवन ने स्वीकार किया है कि उन्हें एक बार फिर किसी से प्यार हो गया है। मालूम हो कि भारत का यह ओपनर 2021 में आयशा मुखर्जी से अलग हो गया था। शादी के नौ वर्ष बाद धवन का तलाक हो गया था। तब से वह अकेले जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि वह फिर से एक नये रिश्ते में हैं।

दरअसल, मंगलवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर #ShikharDhawanLeakedVideo ट्रेंड होने लगा। धवन वीडियो में अपने किसी दोस्त से बात कर रहे हैं। इसमें वह यह कह रहे हैं कि उन्हें पहली नजर में एक लड़की से प्यार हो गया है। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। धवन ने यह भी बताया कि वह रिश्ते से काफी खुश हैं और पुरानी चीजों को भूलकर फिर से आगे बढ़ना चाहते हैं।

ऐसे हुई थी शिखर और आयशा की मुलाकात
शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 वर्ष बड़ी थीं, लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां हैं। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *