बॉडी फैट कम करने के लिए डांस है बेस्‍ट एक्‍सरसाइज…

फिटनेस। बॉडी फैट को कम करने के लिए जरूरी नहीं कि जिम में ही पसीना बहाया जाए या एरोबिक्‍स क्‍लास का महंगा सब्‍सक्रिप्‍शन लिया जाए। जिन लोगों को डांस का शौक है वह घर में रहकर भी आसानी से फैट कम कर सकते हैं। डांस एक बे‍हतरीन कार्डियो एक्‍सरसाइज है जिसे करने से काफी कैलोरी बर्न की जा सकती है। एक घंटे नॉन स्‍टॉप डांस करने से लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न हो सकती है।

कैलोरी बर्न करना वेट और डांस की स्‍पीड पर निर्भर करता है। डांस करने के दौरान फुल बॉडी मूवमेंट होता है जो कमर और कंधे के दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है। वैसे तो एक्टिव रहने के लिए किसी भी डांस फॉर्म का चुनाव किया जा सकता है लेकिन अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए हिप-हॉप और सालसा बेस्‍ट ऑप्‍शन रहेंगे। डांस करने करने के लिए सुबह का समय अच्‍छा माना जाता है। चलिए जानते हैं डांस के साथ कैसे कर सकते हैं वेट लॉस-

बैले:-
जिन लोगों को क्‍लासिकल डांस करना पसंद है वे बैले का चुनाव कर सकते हैं। इसमें टेक्‍नीक और मूवमेंट्स पर अधिक फोकस करना पड़ता है। इसे सुबह खाली पेट किया जाना चाहिए। इस डांस फॉर्म में काफी एनर्जी और कॉन्‍सनट्रेशन की आवश्‍यकता होती है। बैले स्‍लो डांस फॉर्म है जिसे करने से अधिक कैलोरी तो बर्न नहीं होती लेकिन बॉडी को मेंटेन करने में मदद मिल सकती है। इससे मांसपेशियों को टोन और कोर को फ्लेक्सिबल किया जा सकता है।

पोल डांस:-
पोल डांस जिसे पोल फिटनेस भी कहा जाता है। ये एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज हो सकती है। पोल डांस कार्डियो एक्‍सरसाइज है जिससे फुल बॉडी को फ्लेक्सिबल किया जा सकता है। इसे करने से पीठ और पैरों की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। इस डांस को घर में करना थोड़ा मुश्किल है इसलिए इसे करने के लिए किसी क्‍लास या ग्रुप को ज्‍वाइंन किया जा सकता है। इसे करने से 30 मिनट में 250 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं।

जुम्‍बा:-
जुम्‍बा एक बेहतरीन डांस एक्‍सरसाइज है जो लेटिन और अन्‍य इंटरनेशनल म्‍यूजिक के साथ किया जाता है। वेट लॉस करने के लिए डांस एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। इसके कई हेल्‍थ बेनिफिट हैं। वेट लॉस के लिए जुम्‍बा का चुनाव किया जा सकता है। इसके स्‍लो, फास्‍ट और हाई इंटेंसिटी एक्‍सरसाइज होती है जो फैट बर्न करने में मदद करती है। ये फुल बॉडी वर्कआउट है जो मसल्‍स को टोन कर सकती है। जुम्‍बा से एक मिनट में 8 से 9 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *