दिल्ली-यूपी ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिससे ठंड बढ़ती ही जा रही है। खासकर दिल्ली, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है।

देश में कई राज्‍यों में 21 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

ठंड के मौसम में इन राज्यों में बारिश के आसार:-
मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *