शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है भारी नुकसान

रोचक जानकारी।  माना जाता है कि हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे में ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में धन धान्य की वृद्धि होती है। वहीं इस दिन व्रत का भी विशेष महत्व होता है। जो लोग शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत और पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन इस दिन कुछ कामों को करने बचना भी चाहिए। वरना धन धान्य का हानि भी हो सकती है। तो चलिए जानतें है कि ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें शुक्रवार को भुलकर भी नहीं करना चाहिए।

उधार के लेन-देन से बचें –  शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।. इससे धन संपदा की हानि हो सकती है।

मांसाहार और अल्कोहल के सेवन से बचें –  शुक्रवार के दिन मांसाहार भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन अल्कोहल के सेवन से भी बचना चाहिए। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से घर में अशांति आती है।

किसी को अपशब्द न कहें – ऐसी मान्‍यता है कि  शुक्रवार के दिन किसी से भी लड़ाई झगड़ा या उन्हें अपशब्द कहने से बचना चाहिए। इस दिन किसी को गाली देने या अपशब्‍द बोलने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं।

शक्कर देने की मनाही –  मान्यता है कि शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। हमारे जीवन में सुख और समृद्धि शुक्र ग्रह के प्रभाव से ही है। शुक्र ग्रह कमजोर होंने पर सुख समृद्धि का नाश हो जाता है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

घर को गंदा न करें –  वैसे तो प्रत्येक दिन ही घर को साफ रखने चाहिए। लेकिन शुक्रवार को भूलकर भी घर में गंदगी नहीं करनी चाहिए। ऐसी  मान्यता है कि जिस घर में गंदगी होती है वहां लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है। इसलिए शुक्रवार को घर को साफ सुथरा रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *