विजयदशमी के दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय…

एस्ट्रोलॉजी। आज दशहरा पर्व है। ये पर्व हर साल शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। विजयदशमी पर्व को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें विजयदशमी के दिन करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं दशहरे पर राशि के अनुसार उपाय-

मेष:-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों को इस दिन घी का दीपक जला कर हनुमान कवच का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी की कृपा से आत्मबल मिलेगा।

वृषभ:-
वृषभ राशि वाले दशहरे के दिन रामचरित मानस का पाठ करें। जीवन की सभी समस्या दूर होंगी।

मिथुन:-
मिथुन राशि वाले दशहरे के दिन रामायण के आरण्यक कांड का पाठ करें। इसके बाद भगवान हनुमान को पान अर्पित करें।

र्क:-
कर्क राशि वाले को दशहरे के दिन पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करना चाहिए। साथ ही हनुमान जी को पीले फूल चढ़ाकर जल में प्रवाहित कर दें।

सिंह:-
सिंह राशि वाले जातकों को जीवन में सफलता के लिए दशहरे के दिन बाल कांड का पाठ करना चाहिए।

कन्या:-
कन्या राशि वाले दशहरे के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं।

तुला:-
तुला राशि वाले लोग दशहरे के दिन बाल कांड का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को चावल की खीर अर्पित करें।

वृश्चिक:-
वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी की कृपा पाने के लिए दशहरे के दिन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

धनु:-
धनु राशि के लोग दशहरे के दिन अयोध्या कांड का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को शुद्ध शहद चढ़ाएं।

कर:-
मकर राशि वाले लोग दशहरे के दिन किष्किंधा कांड का पाठ करें। हनुमान जी को लाल मसूर अर्पित करके मछलियों या बकरियों को खिला दें।

कुंभ:-
कुंभ राशि के जातक दशहरे के दिन हनुमान जी को मीठे गुड़ वाले टिक्कड़ बना कर अर्पित करें। इसके बाद उसे चीटियों को खिला दें।

मीन:-
मीन राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान बाहुक का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को लाल पुष्प या माला अर्पित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *