महाराष्‍ट्र-गुजरात में बाढ़ का कहर जारी…

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र और गुजरात राज्‍यों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में मौसम विभाग ने 14 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात में भी बाढ़ के कारण बद्तर हालात हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने नवसारी के अलावा वलसाड़ और डांग जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। राज्य में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

गुरुवार को एनडीआरएफ ने महाराष्ट्र में उफनती वैतरणा नदी में फंसे एक निर्माण कंपनी के दस श्रमिकों को बचा लिया। मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे जीएम इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्मचारी अपने काम के तहत नदी में एक बजरे में घुसे थे, लेकिन पालघर जिले में भारी बारिश के बाद बुधवार को बढ़ते जल स्तर के कारण बहाडोली में फंस गए थे।

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने आपात सेवाओं को  अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया:-

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार को बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आज इन राज्यों में होगी बारिश:-

मौसम विभाग के अनुसार, आज तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। वहीं 14 से 17 जुलाई के बीच महाराष्ट्र के विदर्भ में वर्षा होगी। इस बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा के साथ गुजरात में भी भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में अभी बाढ़ से निजात मिलने वाला नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं। 15 जुलाई को पश्चमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *