खून को शुद्ध करने के लिए फालों करें ये डिटॉक्स टिप्स

हेल्‍थ। ब्‍लड का श‍रीर में अहम रोल होता है। हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन, हार्मोन, चीनी, वसा और प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं जैसी आवश्‍यक तत्‍वों को यहां से वहां ले जाने का काम ब्‍लड करता है। ब्‍लड को साफ रखने, गंदगी को ब्रेकडाउन करने और इसमें उपस्थित कचरे को हटाने और डीटॉक्‍स करने का काम किडनी और लिवर करते हैं।

अगर इसके बावजूद ब्‍लड में गंदगी रह जाती है तो अपने डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर आप ब्‍लड को डिटॉक्‍स कर सकते हैं। यहां हम आपको बताते हैं कि किन चीजों के सेवन से अपने ब्‍लड की सफाई बेहतर तरीके से किया जा सकता हैं। ये चीजें ब्‍लड में जमा अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को शुद्ध करने और किडनी और लिवर की क्षमता को बढ़ाने में सकारात्‍मक रूप से मदद करता है। तो चलिए इसके बारे में जानते है।

क्रेनबेरी :-

अगर आप खून साफ करना चाहते हैं तो क्रेनबेरी को अपनी डाइट में शामिल करें। क्रेनबेरी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो न केवल खून को साफ करने बल्कि बैक्टीरिया से लड़ने में भी उपयोगी हो सकते हैं।

ब्‍लूबेरी :-

खून को साफ करने के लिए आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी को भी शामिल कर सकते हैं। ब्लूबेरिज़ में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं और खून को साफ करने में मदद कर सकते हैं।

सेब :

 खून साफ करने के लिए आप डाइट में सेब को भी शामिल कर सकते हैं। सेब सेहत के लिए उपयोगी तो होता ही है, ब्लड शुगर लेवल को भी ये आसानी से कंट्रोल कर सकता है।

चुकंदर :- 

चुकंदर की मदद से भी आप ब्‍लड को प्‍यूरीफाई कर सकते हैं। चुकंदर न केवल शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, यह लिवर को डैमेज होने से भी बचाता है।

पानी :- 

पानी की मदद से आप खून ही नहीं, शरीर के सभी अंगों को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप जितना अधिक पानी का सेवन करेंगे, ब्‍लड को वेन्‍स में ट्रैवल करने में उतनी ही आसानी होती है। इसलिए दिन में कम से 7 से 8 ग्‍लास जरूर पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, अंगूर, लहसुन, फिश, अदरक, ग्रीनटी, पार्सले आदि के सेवन से भी ब्‍लड को प्‍यूरीफाई किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *