पूर्व CM अखिलेश यादव की ताई का निधन, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई समद्रा देवी (84 ) का आज सुबह करीब तीन बजे निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थी लेकिन कुछ दिनों पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तभी से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। और कल रात उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बता दे कि समद्रा देवी, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रणवीर सिंह यादव की माता थीं। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता सैफई स्थित आवास पर इक्‍ट्ठा होने लगे थे।

वहीं अंतिम संस्कार का समय दोपहर के समय रखा गया। सपा अध्यक्ष भी सपरिवार सैफई पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि सैफई स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।

 

घर से रवाना हुई अंतिम यात्रा

समद्रा देवी जी की अंतिम यात्रा सैफई स्थित पैतृक घर से विश्राम घाट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि ने पार्थिक शरीर को कंधा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *