हैप्पी बेबी पोज से दूर होता है मेंटल स्ट्रेस…

योग। आपने अक्सर देखा होगा बच्चे हमेशा अपने काम और अपनी ही दुनिया में मग्‍न रहते हैं। लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं मेंटल स्ट्रेस उतना ही बढ़ता जाता है। बच्चों जैसे आनंद का अनुभव करने के लिए आप हैप्पी बेबी पोज कर सकते हैं, जिसे आनंद बालासन भी कहते हैं।

ये आमतौर पर योग और पिलेट्स एक्सरसाइज में स्ट्रेचिंग के लिए किया जाता है। आनंद बालासन शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ मन और मस्तिष्क को भी एक बच्चे की तरह शांत करता है।

पीठ दर्द से राहत पाने के लिए ये सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है। आइए जानते हैं हैप्पी बेबी पोज करने का सही तरीका-

हैप्पी बेबी पोज के हेल्थ बेनिफिट्स :-

हैप्पी बेबी पोज शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है और शरीर को फ्लेक्सिबल बनाता है।

पीठ दर्द से राहत मिलती है।

स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है।

थाईज, हिप्स और कमर की मांसपेशियों को खोलता है।

हार्ट रेट को कंट्रोल करता है।

थकावट दूर करता है।

घुटनों को मज़बूत बनाता है।

हैप्पी बेबी पोज करने का सही तरीका:-  

– मैट या फर्श पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।

– सिर को जमीन पर सीधा रखें और पांव को घुटने से मोड़ते हुए चेस्ट के साथ 90° का एंगल बनाएं और ध्यान रखें कि पैरों के तलवे ऊपर की तरफ हो।

– अपने हाथ आगे बढ़ाकर दोनों तलवों को हाथों से पकड़ लें और पैरों को कंधों जितना फैलाएं।
– इसी पोज में किसी बच्चे की तरह अपने शरीर को दाएं और बाएं झुलाएं आसन को लंबी गहरी सांसों के साथ 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।

सावधानियां :-
– इस योग को गर्भवती महिलाएं नहीं करें। ये बच्चे तक ब्लड पहुंचने में परेशानी कर सकता है।
– गर्दन, कंधे या घुटने पर चोट होने पर भी इसे करने से बचना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *