Holi 2023: होली पर अपनों के लिए बनाएं पांच तरह की मिठाई, जानें रेसिपी

Holi 2022: होली रंगों का त्योहार है, जिसमें हर कोई अपने दुश्मनी भूल कर एक-दूसरे को बधाई देता है। जगह-जगह लोग होली की बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं। जिसके चलते लोग अपने घरों में कई तरह के सामान बनाते हैं। जैसे-जैसे होली का त्योहार पास आता है वैसे-वैसे भारतीय घरों में खाने-पीने का सामान बनना शुरू हो जाता है। लोग अपने घरों में पापड़ बनाते हैं, गुजिया बनाते हैं, मठरी और नमकीन बनाते हैं। इसके साथ ही होली पर मिठाई खिलाकर भी मुंह मीठा किया जाता है।

अगर आप भी अपने घर में अपने रिश्तेदारों के लिए मिठाई बनाने जा रहीं हैं, पर इस संशय में हैं कि ऐसा क्या बनाएं जो हर किसी के मन को भाए तो आपकी इस दुविधा का जबाव हमारे पास है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर बना सकते हैं। अगर आप इन मिठाइयों की रेसिपी को घर पर ट्राई करेंगी तो इससे आपके मेहमान खुश हो जाएंगे।

बेसन की बर्फी

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को साफ कर लें। इसके बाद कड़ाही में घी डालकर इसे अच्छे से भूनें। भूनने के बाद इसे ठंडा करें और ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब आपकी मिठाई के लिए भुना हुआ चने का आटा तैयार है। अब इस पाउडर में चीनी का पाउडर मिलाकर रख लें। इसके साथ में इसमे ड्राई फ्रूट्स भी डाल लें।

अब देसी घी को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को रोटी के आटे की तरह गूंथ लें। जब ये सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो किसी बड़ी प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें। जिस पर मिश्रण डालकर इसे मचनाहे आकार में काट लें।

काजू पिस्ता रोल

ये बनाने के लिए आपको काजू को भिगोकर रखने पड़ेंगें। पिस्ता का छिलका निकालकर भी अलग कर दें। अब इन दोनों का अलग-अलग पेस्ट बना लें। इस काजू और पिस्ते के पेस्ट में मात्रा के हिसाब से पांच सौ ग्राम चीनी काजू में और सौ ग्राम चीनी पिस्ता में मिला लें।

इसके बाद एक कढ़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालकर तब तक भूनें जब तक कि चीनी गल ना जाए। यहीं काम पिस्ता के साथ भी करें। दोनों मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। अब किसी समान तली वाले बर्तन में काजू का पेस्ट फैलाकर उसके ऊपर पिस्ता की पतली सी शीट फैलाएं। इसके बाद दोनों का एक साथ रोल बनाएं और अब इसे काट के चांजी के वर्क से सजाएं।

घर पर बनाएं चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी

चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी को बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए आपको देसी घी, खोवा, घिसा हुआ मिल्क चॉकलेट, बादाम, अखरोट, पिसी चीनी, ब्रेड का बुरादा, घिसा हुआ नारियल, मनचाहे ड्राईफ्रूट्स, इलायची पाउडर, गुलाबजल और केवड़ा एसेंस की जरूरत पड़ेगी।

बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें केवड़ा एसेंस डाल लें। इब इसे बेकिंग ट्रे पर फैला लें। इसके बाद इसे 180 डिग्री में 25 मिनट के लिए ओवन में छोड़ दें। अब बस इसे ठंडा होने का बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें और अपने मेहमानो को परोसें।

ऐसे बनाएं कराची हलवा

कराची हलवा बनना बेहद आसान है। इसको बनाने के लिए आपको दूध या फिर खोये की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले कॉर्नफ्लोर को पानी में घोल कर रख दें। अब एक पैन में चीपी और पानी डालकर उबालें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें कॉर्नफ्लोर डाल दें। अब इसे धीमीं आंच पर पकाएं। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसमें घी डालें। साथ में थोड़ी सी टाटरी भी डाल दें। इसे बत तक चलाएं, जब तक ये सारा घी सोख ले। अब इसमें थोड़ा सा फूड कलर डालें। जमने से पहले ही इसे ट्रे में निकाल लें और ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *