गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पहले तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा

आजमगढ़। गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 13 नवंबर को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंचे। दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे कार्यक्रम स्थल आजमबांध पर बने हेलीपैड पर उतरा। उनके स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा के दोनों जिलाध्यक्ष शामिल हुए। सीएम ने आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने राज्य विश्वविद्यालय की भूमि व गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल की भूमि का डेमो दिया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *