त्रिपुरा में ‘जन विश्वास रथ यात्रा’ की शुरुआत करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

त्रिपुरा। त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को राज्य में भाजपा की ‘रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कि कहा कि आठ दिवसीय यात्रा को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अमित शाह उसी दिन दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में भी रैली करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सत्तारूढ़ दल द्वारा रथ यात्रा को जन विश्वास यात्रा का नाम दिया गया है। यात्रा के दौरान पार्टी को लगभग 10 लाख लोगों को जोड़ने की उम्मीद है क्योंकि यह यात्रा राज्य की सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी गतिविधियों को उजागर करने के लिए 200 रैलियां और 100 से अधिक जुलूस होंगे।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *