बेलगावी में गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर जुबानी हमला, कहा- PFI के एजेंडे पर चलती है कांग्रेस

कर्नाटक। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली की। इस रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक भगवान राम को ताले में बंद कर रखा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर बजरंगबली और सावरकर को अपमान करने का आरोप भी लगाया। रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने राज्य में किसानों के लिए काम किया है। सत्तारूढ़ पार्टी ने किसानों को कई परियोजनाओं से अवगत भी कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया है, लेकिन बीजेपी ने आयोध्या में राम मंदिर बनाकर अपने राम भक्तों के सपनों को पूरा किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बजरंगबली का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसी को भी उनके वादों पर भरोसा नहीं है। नागालैंड, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस को केवल और केवल तुष्टिकरण याद है। कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती है, आपको कांग्रेस को कभी वोट नहीं देना है। उन्होंने बीजेपी के कार्यों का गुनगान भी किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही थी जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर जनता को राशन दिया। बीजेपी ने जनता को पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की। ये डबल इंजन सरकार लोगों के हित के लिए काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *