इन तरीकों से करें असली और नकली खोए की पहचान

काम की खबर। होली से पहले अमूमन सभी घरों में गुझिया बनाई जाती है। गुझिया बनाने के लिए लोग मार्केट से ढेर सारा खोया खरीद लाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के दौरान खोए में बड़े पैमाने पर मिलावट की जाती है? इसे खाने से आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों से असली और नकली मावे की पहचान कर सकते हैं।

होली के मौके पर स्वादिष्ट पकवान खाने के साथ-साथ सेहत का खास ख्याल रखना भी जरूरी होता है। वहीं, नकली मावे की गुझिया खाने से आपकी होली का रंग फीका पड़ सकता है, इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं असली और नकली खोया पहचानने के तरीके, जिसे ट्राई करके आप मार्केट से प्योर मावा खरीद सकते हैं।

कैसे बनता है नकली मावा:-

मावे में मिलावट करने के लिए कुछ लोग इसमें खराब क्वालिटी का मिल्क पाउडर, मैदा, आलू या सिंघाड़े का आटा, डिटर्जेंट, यूरिया और सिंथेटिक दूध मिक्स कर देते हैं। जिसे खाकर आप पेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं असली और नकली मावा पहचानने के तरीके-

आयोडीन की मदद लें:-
मावे में मिलावट का पता लगाने के लिए आप आयोडीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कटोरी में गर्म पानी ले लें। अब इस पानी में खोए का छोटा सा टुकड़ा डालकर मिला दें। इसके बाद पानी में आयोडीन लोशन की कुछ ड्रॉप्स मिक्स करें। मावे का रंग नीला होने पर समझ जाएं कि इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है।

रबिंग टेस्ट करें:-
असली और नकली खोए की पहचान करने के लिए आप इसे रगड़कर देख सकते हैं। मावा खरीदते समय इसे उंगलियों में लेकर हल्का सा रब करें। असली मावा चिकना और दानेदार रहेगा। वहीं नकली खोया रगड़ने पर रबड़ की तरह लगता है। साथ ही इसमें से कैमिकल की भी स्मैल आती है।

मावे की गोली बनाएं:-
मावे की गोली बनाकर भी आप असली और नकली खोए की पहचान कर सकते हैं। मावे को हाथ में लेकर छोटी सी गोली बनाएं। अब मावा टूटकर बिखरने पर या गोली में दरार आने पर समझ जाएं कि इसमें खराब दूध की मिलावट की गई है।

मावे को टेस्ट करें:-
मावे को चखकर भी आप इसका प्योरिटी टेस्ट कर सकते हैं। असली मावा खाते ही मुंह में घुल जाता है। वहीं मावे में मिलावट होने पर ये मुंह में चिपकने लगता है। जिससे आप तुरंत असली और नकली मावे को पहचान सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *