एनीमिया की शिकायत से हैं पीड़ित तो डाइट में शामिल करें चीजें

हेल्‍थ। आज के समय में शरीर में खून की कमी होना आम समस्या हो गई है। खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। जब रक्त हीमोग्लोबिन की मात्रा से कम हो जाता है, तो एनीमिया की स्थिति बन जाती है। भारत की महिलाओं में एनीमिया की शिकायत आम समस्या है। सामान्य तौर पर महिलाओं के खून में  12 से 16 ग्राम प्रति डीएल हीमोग्लोबिन की मात्रा होती है। वहीं पुरुषों में 14 से 18 ग्राम प्रति डीएल हीमोग्लोबिन की मात्रा होती है। शरीर में जब इससे कम मात्रा हो जाती है, तो एनीमिया का संकेत माना जाता है।

जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं उन्हें भूख नहीं लगती, कमजोरी होने लगती है और दिल की धड़कनों के कम होने की समस्या होने लगती है। लोगों में एनीमिया की शिकायत अधिकतर पीलिया, बवासीर, किसी दुर्घटना में अधिक खून बह जाने के कारण और महिलाओं को प्रसव के दौरान हो सकती है। यदि आप भी एनीमिया की शिकायत से पीड़ित हैं तो कुछ घरेलू उपायों से खून की कमी से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या चीजें खाने से खून की कमी होती है दूर और एनीमिया से मिल सकता है निजात।

सेब और चुकंदर का जूस :-
हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के अनुसार, सेब और चुकंदर का सेवन शरीर में रक्त की कमी को पूरा कर सकता है। एक कप सेब और आधा कप चुकंदर का रस रोजाना पीने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है। चाहें तो केवल चुकंदर का जूस का ही सेवन कर सकते हैं, ये खून की कमी की समस्या को दूर कर सकता है।

दूध और तिल :-

एनीमिया की समस्‍या होती है तो काले तिल को दूध के साथ पीएं। इसके लिए काले तिल को दो घंटे के लिए भिगो दें। उसके बाद तिल का पेस्ट बना लें। एक चम्मच तिल के पेस्ट में शहद और दूध मिलाकर सेवन करें। इससे खून की समस्या दूर होती है।

पालक का सेवन :-
हरी पत्तेदार सब्जियां पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। पालक में आयरन का बेहतर स्रोत माना जाता है। एक्‍सपर्ट पालक खाने की सलाह देते हैं। खून की कमी होने पर पालक के सूप का सेवन लाभकारी होता है।

किशमिश :-

खून की कमी को दूर करने के लिए किशमिश और सूखे आलूबुखारे को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आयरन के बेहतरीन स्त्रोत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *