हड्डियों और जोड़ो के दर्द से हैं परेशान, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक औषधि

हेल्‍थ। कई लोगों को हड्डियों से संबंधित बीमारी होती है। कई बार जोड़ो में दर्द, हड्डियों का कमजोर होना और जोड़ों से कट-कट की आवाज आने का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियों और जोड़ों में होने वाला रोग आर्थराइटिस यानी गठिया, फ्रैक्चर या अन्य कारणों से इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गठिया रोग में जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन रहती है। जिससे चलने-फिरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं ये सूजन गांठ का रूप भी ले सकती है जो ज्यादा तकलीफदायक साबित होती है। इन लक्षणों के अलावा गठिया होने पर प्रभावित अंग लाल पड़ सकते हैं। व्यक्ति घुटने, कूल्हे, कंधे, हाथ या पूरे शरीर के किसी भी जोड़ में गठिये का दर्द महसूस कर सकता है।

ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गठिया या अन्य किसी कारण से हड्डियों में दर्द या हड्डियों के कमजोर होने पर आप कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स भी ले सकते हैं। तो आइए आज हम आपको ऐस आयुर्वेद हर्ब्स के बारे में बताते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में फायदे मिलेंगे।

एलोवेरा

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के अनुसार, एलोवेरा एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि है। इसका उपयोग मुख्यतः स्किन के लिए किया जाता है। लेकिन यह जोड़ों के दर्द में भी बहुत फायदेमंद होता है। यह जोड़ो के सूजन को कम कर आपको दर्द से राहत देता है। साथ ही यह हड्डियों को मजबूत और लचीला बनाता है। इसे आप जेल के रूप में लगा सकते हैं या फिर इसके जूस या दवाइयों का सेवन कर सकते हैं।

यूकेलिप्टस का तेल

यूकेलिप्टस ऑयल आर्थराइटिस के रोग के लिए बेहद फायदेमंद है। यह जोड़ो और हड्डियों के दर्द में बेहद कारगर होता है। दर्द वाली जगह में लगाने से दर्द से राहत मिलती है। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

अदरक

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए अदरक एक कारगर औषधि है। अदरक का पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही यह हड्डियों और जोड़ों के दर्द में बेहद फायदेमंद होता है।

हल्दी

हड्डियों और जोड़ों के दर्द के लिए हल्दी बेहद फायदेमंद हैं। पुराने समय से ही जोड़ों में दर्द होने पर हल्दी का सेवन करते रहे हैं। हल्दी में करक्यूमिन में पाया जाता है। जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने का काम करता है। आप हल्दी को दूध या पानी के साथ पी सकते हैं।

ग्रीन टी

जोड़ों के दर्द के लिए ग्रीन टी बेहद फायदेमंद होता है। ग्रीन टी एक लोकप्रिय पेय है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। यह सूजन को कम कर आपको दर्द से राहत देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *