Indian air force exercise: भारतीय वायुसेना ने बड़े स्तर पर 17 दिनों तक लगातार महा युद्धाभ्यास करने का ‘नोटिस टू एयर मिशन्स’ (नोटम) जारी किया है। इस नोटम के जारी होने के बाद इस्लामाबाद में शीर्ष रक्षा अधिकारियों में खलबली मच गई है। भारतीय वायु सेना ने 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक के लिए एयरस्पेस के लिए नोटम जारी किया है, जिससे पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र में गहरी चिंता पैदा हो गई है और तुरंत उच्च-स्तरीय प्रतिक्रिया की जरूरत महसूस की जा रही है।
रक्षा मंत्री ने किया ऐसे रिएक्ट
भारत के महा युद्धाभ्यास के बारे में पता चलने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बहुत ही शांत तरीके से रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि इससे देश चिंतित नहीं है. जो पैटर्न उनका अतीत में रहा है वो ठीक है, जो अभ्यास वो कर रहे हैं वो ठीक है. उन्होंने नोटम जारी किया है. मगर आपने जो इशारा किया है कि क्या पाकिस्तान के लिए कोई रिस्क है तो फिर वही होगा दमादम मस्त कलंदर.
तरंग शक्ति के साथ हो सकता है ये अभ्यास
भारतीय वायुसेना की ओर से युद्धाभ्यास के लिए जो हवाई क्षेत्र रिजर्व किया गया है वो 40,000 फीट की ऊंचाई तक फैला है। ये अभ्यास जैसलमेर-बाड़मेर-फलोदी-जोधपुर सेक्टर में होगा। भारतीय वायुसेना जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास भी कर सकती है। जिस अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया गया है वह इससे मेल खाता है। तरंग शक्ति अभ्यास में कई देशों की वायु सेनाएं शामिल होती हैं और हवाई युद्धाभ्यास करती हैं।
क्या है अभ्यास का मकसद?
आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना के इस युद्धाभ्यास का मकसद अपनी ऑपरेशनल प्रक्रियाओं, बेहतर तालमेल, तैनाती के तरीकों, सैन्यकर्मियों और विमानों की तैयारी को परखना है। इस अभ्यास में वायुसेना के एडवांस्ड फाइटर जेट भी शामिल होंगे और कई ऑपरेशन को अंजाम देंगे।
NOTAM होता क्या है?
आपको बता दें कि NOTAM का मतलब आम भाषा में ‘नोटिस टू एयरमैन’ होता है। इसे एक नोटिस माना जाता है जो कि युद्ध, किसी असामान्य स्थिति या युद्धाभ्यास के वक्त किसी क्षेत्र के लिए जारी किया जाता है। NOTAM का मकसद निर्धारित समय और क्षेत्र में नागरिक और सैन्य विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। मिसाइल परीक्षण, रॉकेट लॉन्च या अन्य रणनीतिक सैन्य गतिविधियों के दौरान भी NOTAM को जारी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:-यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स माफ, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ